यु.ए.ई. प्रवास

                                              


अपने बेटे और पति को बाय कहते हुए मैंने मुंबई एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश किया और दिल की धड़कन तेज़ हुई। अपने परिवार के साथ सुरक्षितता से ढेर सारा भ्रमण कर लेने के बाद आज मै वीणा वर्ल्ड के लेडिज स्पेशल टूर पर अकेले निकली थी। चेक इन के पास हमारे टूर मॅनेजर अक्षय वैद्य मिले। डिनर की व्यवस्था एयरपोर्ट पर हि थी जहाँ भावना मिली। वो भी अकेली थी। साथ डिनर कीया। दिल की धड़कन अब काबू में थी। फ़्लाईट में आशा एन सी साथ बैठी थी। आबूधाबी एयरपोर्ट पर बस के साथ हमारे टूर गाईड अक्षय पवार मिले। बस में सब की सीटस् अलाॅटेड थी। मेरे साथ रश्मि थी। अगले छः-सात दिन बस में रश्मि और रूम में आशा मेरी साथीदार थी। वे दोनों भी मुझ जैसे हि अकेली आई थी। शाम की introduction party में पता चला कि चालीस के ग्रुप में उन्नीस महिलाएं अकेले ही आई थी और रहा सहा डर उडणछू हो गया। रैम्प वाॅक के विनर्स में एक पच्चीस वर्ष के आसपास, एक पैतीस के आसपास तो एक सत्तर के आसपास मतलब हर age group की महिलाएं साथ थी। महिलाएं??? साॅरी girls, जैसा कि हमारे दोनों अक्षय हमें पुकारते थे।

दुबई में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है सोने की खरीदारी। यहाँ का जगमगाता gold souk, सोने का बाज़ार जहाँ सोने के सारे आभूषण यहाँ तक कि बड़े बड़े गाऊन, हॅण्डग्लोवज्, मास्क भी देखने मिले। अपार नयनसुख। दुबई में खजूर भी तरह-तरह के देखने मिलें। खजूर के चॉकलेटस् भी घर में सबको पसंद आये।

युनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त करने वाले सात आखाती देशों के राजाओं ने एकजुट हो कर संयुक्त अरब अमीरात यह देश बनाया 1971 में। खनिज तेल की वजह से आर्थिक द्रष्टि से संपन्न इस देश को पर्यटन व्यवसाय में अपने देश के विकास का रास्ता दिखाई दिया। प्रकृति ने जहाँ केवल रेगिस्तान दिये हो वहाँ पर्यटकों को आकर्षित करना भी मुश्किल। अतः तय हुआ कि सब कुछ ऐसा बनाया जायें जो अति भव्य दिव्य हो ताकि पर्यटक आकर्षित हो सकें।

बुर्ज खलीफा। दुनिया की सबसे ऊँची इमारत जिसकी 124 और 125 वी मंजिले पर्यटकों के लिए खुली है। लिफ्ट से एक मिनट में 124 वी मंजिल पर पहुँचे और एक मिनट भी महसूस नही हुआ क्यों कि लिफ्ट में दुबई का निर्माण दिखानेवाले व्हिडीओ चल रहा था। यह बुर्ज खलीफा खडा है दुबई माॅल के जस्ट बाहर। दुनिया का सबसे बड़ा माॅल, एकदम भुलभुलैय्या। माॅल के बाहर रोज शाम को आधे आधे घंटे के अंतराल से फाउंटेन शो होते हैं। एक तरफ सुमधुर संगीत पर थिरकते फव्वारे और एक तरफ लेजर की बदलती रोशनियों में नहाया हुआ बुर्ज खलीफा। सुन्दर दृश्य।

दुबई टूर की itinerary में जिस बात ने मुझे अधिक आकर्षित किया था वह थी डेजर्ट सफारी। रेत के ऊँचे-ऊँचे टीलों को पार करता हुआ यह करीब एक घंटे का सफर किसी रोलर कोस्टर से कम नही था। मगर बढ़िया land cruiser गाडियाँ, हर सीट के लिए सीट बैल्ट और प्रशिक्षित ड्राईवर के साथ इस dune bashing का अनुभव हर उम्र के पर्यटक को अवश्य हि लेना चाहिए। रेगिस्तान में बड़े बड़े टेन्ट लगे थे जहाँ हमने भोजन के साथ-साथ मेहंदी, टैटू, लोकल डान्सेस, फायर शो, आदि का मज़ा लिया। सात मिनट से भी अधिक समय के लिए चक्कर लगाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करने वाला वह नर्तक तो भूलाये न भूलता।

दुबई का मिरॅकल गार्डन, एक और मानव निर्मित अजूबा। यह बाग गर्मियों में सुखकर नष्ट हो जाता है। जून जुलाई में फिर से सारे पौधे उगाकर उन्हें सर्दियों तक तैयार किया जाता है और नोव्हेंबर मे पर्यटकों के लिए खुला कर दिया जाता है। करीब 150 million किस्म के फूल पौधे विभिन्न आकारों में सजाये हुए। तरह तरह की luxury cars भी सडकों पर दौड़ती देख मजा आ रहा था। फेरारी, जाग्वार, लिमोज़ीन और न जाने क्या क्या। राजा का महल देखने केवल लिमोज़ीन से जा सकते हैं वो भी दूर से देख सकते हैं मगर लिमोज़ीन राईड तो सचमुच enjoyable थी। Thanks राजश्री।

Mono rail ride, Dubai frame, Future museum जिसे दुनिया के सबसे सुन्दर modern architecture का खिताब मिला हुआ है, जुमायरा बीच, palm jumaira island सब मानव निर्मित और भव्य दिव्य । Palm tower के 52 वी मंजिल के observation deck से Palm Jumaira का 360 degree panoramic view देखने मिलता है। Palm Jumaira एक खजूर के पेड़ के आकार में विकसित किया हुआ island है। Ski Dubai का snow world भी अपने आप में एक अनुभव है। एस्किमो जैसे कपड़े पहन कर बर्फ में तरह तरह के खेलों का मजा लिया।

आबूधाबी का Grand mosque, दुनिया के बडे मस्जिदों में से एक। इस्लामी और जागतिक संस्कृति का तालमेल प्रस्तुत करने वाले इस मस्जिद के शांत प्रार्थना हाॅल में दुनिया का सबसे बड़ा झूमर और हाथ से बनाया हुआ सबसे बड़ा ईरानी कालीन है।  आबूधाबी का Sea World, marine life theme park है जहाँ पृथ्वी के आठ विभिन्न भूक्षेत्र जैसे poles to tropic का सफर खेल खेल में हो जाता है।

यहाँ का फेरारी वर्ल्ड पहला फेरारी ब्रॅण्डेड थीम पार्क हैं जिसका मुख्य आकर्षण है 240 km/h की speed से चलने वाली फॉर्मूला रोसा राईड। हमने अपनी क्षमता के अनुसार गो कार्टिंग, speed of magic, Viaggio in Italia जैसी हल्की फुल्की राइडस् का मज़ा लिया। 

याझ आईलैंड के वाॅर्नर ब्रदर्स amusement park में वाॅर्नर ब्रदर्स के सारे किरदार जैसे सुपरमैन, बैटमैन, टाॅम एण्ड जेरी, फ्लिंट स्टोन, स्कूबी डू आदि से मुलाकात हुई कई गेम्स, शोज और राइडस् के जरिए। कुछ शोज तो डरावने भी थे पर सबने एक दूसरे का हौसला बढाया और एक दूसरे के हाथ कस के पकडते हुए ये सोपान भी पार किये। और फिर सुपरमैन और बैटमैन को तो आना ही था अंत में बचाने के लिए।

Overall यु.ए.ई. टूर एक बढ़िया अनुभव था। नयी पीढ़ी जिसे Me time enjoy करना कहती है, शायद कुछ वैसा ही। और इस अनुभव के लिए सारी सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण देने के लिए विणा वर्ल्ड का धन्यवाद। सुरक्षा से हम सबको अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले हमीदभाई, हर साईट की बारीकी से जानकारी देने वाले हमारे गाईड अक्षय पवार, बस से उतरते समय हाथ आगे करनेवाले टूर मैनेजर अक्षय वैद्य, सभी बहुत को-ऑपरेटिव और केयरिंग। सबका बहुत बहुत धन्यवाद।

                                 _______________

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अजंता गुफाओं के भित्तिचित्र

वारली चित्रकला.

कृतज्ञता से सकारात्मकता