संदेश

चित्रकला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मधुबनी चित्रकला

चित्र
Madhubani painting on kurta by Smt Rajni Jha   Madhubani painting on saree by Smt Rajni Jha विभिन्न भारतीय पारंपरिक लोककलाओं  में से एक 'मधुबनी चित्रकला'  जिसे मिथिला चित्रकला के नाम से भी जाना जाता है, आज लोकप्रियताके चरम पर है। महिलाओं द्वारा परिधान किये जानेवाली साडियाँ एवं कुरतों के द्वारा मधुबनी चित्रकला भारत के घर घर में पहुँच रही है साथ ही विदेशों में भी इसकी मांग बढ़ रही है। मधुबनी चित्रकला बिहार के मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर एवं नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है। माना जाता है कि ये चित्र राजा जनक ने राम-सीता के विवाह के दौरान महिलाओं से बनवाये थे। आरंभ में मधुबनी चित्रकला केवल महिलाओं द्वारा हि की जाती थी। धीरे धीरे पुरूष भी इसमें सहभागी हुए।  इसमें देवी-देवताओं के चित्र, प्राकृतिक दृश्य, पेड़ पौधें और विवाह के दृश्य आदि का चित्रण होता है। मधुबनी चित्रकला में प्रयुक्त रंग घरेलू वस्तुओं से बनायें जाते हैं। जैसे हल्दी, केले के पत्ते, लाल रंग के लिए पिपल की छाल आदि। मधुबनी चित्रकला को घर की खास तीन जगहों पर बनाने की परंपरा है जैसे पू...

अजंता गुफाओं के भित्तिचित्र

चित्र
गुफाऐं मनुष्य का पहला घर है। हवा, पानी और धूप से बचने के लिए इंसान ने पहाड़ियाें में प्राकृतिक रूप से बनी गुफाओं में शरण ली। गुफाओं में  रहते हुए उनकी दिवारों और छतों पर मनुष्य ने अत्यंत सुंदर चित्र बनायें। भारत में कम से कम 10,000 ऐसी जगहें हैं जहां गुफाओं में भित्तिचित्र पायें गए हैं। इन जगहों पर सबसे प्रमुख हैं अजंता की गुफाऐं जिन्हें देखने का अवसर मुझे 2005 में मिला था जब हमने परिवार के साथ मराठवाड़ा का दौरा किया था। अजंता गुफाओं के भित्तिचित्रों का कलाविष्कार अचंभित करने वाला था। अजंता की गुफाऐं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अजंता गांव में वाघोरा नदी के किनारे लगभग 76 मीटर की उंचाई पर ये गुफाऐं स्थित हैं। सह्याद्रि पर्वत में घोड़े की नाल के आकार में इन गुफायों का निर्माण हुआ है। सन 1819 में एक ब्रिटिश हंटर जाॅन स्मिथ ने इन गुफाओं का अन्वेषण किया। शुरुआत में इन की कुल संख्या 29 थी लेकिन वर्तमान में केवल 6 शेष अर्थात 1, 2, 9, 10, 16 ,17 अस्तित्व में हैं।  अजंता की गुफाऐं यह फ़ॉर्मैट  क्रिएटिव कॉमन्स  एट्रिब्यूशन-शेयर एलिक 3.0 अनपोर्टेड  लाइसेंस के  त...