भीमबेटका शैलाश्रय
भीमबेटका शैलाश्रय के शैलचित्र फोटो क्रेडिट: असित जैन / शटरस्टॉक (सैनिक, उत्सव, सूअर, मवेशी और हिरण), ज़ैक ओ'वाई (बाइसन, मैन एंड बर्ड), फ्रेडेरिक सोलटन / टेरा / कॉर्बिस / इमेजिबिलिटीज़ (हाथी)। भारत में करीब 10,000 ऐसे स्थान हैं जहाँ गुफाओं में भित्तिचित्र तथा शैलचित्र पायें गये हैं। इन्हीं स्थानों में एक है भीमबेटका। ऐसा कहा जाता है कि पांडव वनवास में थे तब यहाँ गये थे। जिस जगह पर भीम बैठे उस जगह को भीमबैठका कहाँ जाने लगा। धीरे-धीरे भीमबैठका का रूपांतरण भीमबेटका में हुआ। अपने सात साल के मध्यप्रदेश के वास्तव में तो नही परंतु अभी कुछ पारिवारिक मित्रों के साथ इस अप्रतिम धरोहर को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भीमबेटका शैलाश्रय भारत में मध्यप्रदेश के रायसेना जिले में रातापानी वन्यजीव अभयारण्य में स्थित है। भोपाल से भीमबेटका की दूरी केवल 45 किमी है। भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी होने के कारण देश के सभी प्रमुख शहरों से रेल, बस और हवाई मार्ग से भलीभांति जुडा हुआ है। अतः अत्यंत सुगमतापूर्वक यहाँ पहुँचा जा सकता है। शैलचित्रों की खोज पुरातत्ववेत्ता डाॅक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा...