बाघ की बौद्ध गुफाएं
बाघ की बौद्ध गुफाएं क्रमांक 1-7 This file is licensed under the Creative Commons Attribution-Share Alike 3.0 Unported license. भारत की गुफाओं में बंदिस्त कलाविष्कार की श्रृंखला में आज हम बात करते हैं बाघ की बौद्ध गुफाओं की। गुफाओं का स्थान बाघ की बौद्ध गुफाएं मध्य प्रदेश के धार जिले में कुक्षी तहसील के अंतर्गत बाघिनी नामक एक छोटी नदी के तट पर विंध्य पर्वत के दक्षिण ढलान पर स्थित है। विंध्य पर्वत का यह हिस्सा मालवा क्षेत्र में आता है। बाघिनी नदी के नाम से हि गाँव का और गुफाओं का नाम बाघ पडा है। ये गुफाएं धार से 97 किमी और इंदौर से 60 किमी दूरी पर इंदौर और वडोदरा के बिच स्थित है।कुक्षी से गुफाओं का अंतर 18 किमी है। निकटतम रेल्वे स्टेशन मेघानगर है जो इन गुफाओं से 82 किमी दूर है। सड़क मार्ग से गुफाओं तक बस या टैक्सी से सरलता से पहुँच सकते हैं। गुफाओं का निर्माण बाघ की इन गुफाओं के लिये गुफा शब्द भी थोड़ा असंगत...