संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छोटे बच्चों की लेखन समस्याएँ

चित्र
                    एक ट्यूशन शिक्षिका के रूप में, मेरे पास विभिन्न विद्यालयों के कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थी आते है। अतः विभिन्न परिस्थितियों में पले बढ़े छात्रों से मिलने के पर्याप्त अवसर मुझे मिले । मैंने बच्चों की समस्याओं को बारीकी से देखा है, हमेशा उनके माता-पिता के साथ चर्चा की और समाधान को खोजने की कोशिश की।  छोटी कक्षाओं के छात्रों के साथ एक आम समस्या यह है कि बच्चा पर्याप्त तेज़ी से लिखने में सक्षम नहीं है। उसकी लेखन में कोई गति नहीं है। क्लासवर्क और होमवर्क कभी पूरा नहीं होता है। एक और आम समस्या यह है कि लेखन स्पष्ट नहीं है। लेखन बहुत हल्का है। यह समस्या पकड़ से संबंधित है। बच्चा पेंसिल को ठीक से नहीं पकड़ रहा है इसलिए वह पर्याप्त गति से नहीं लिख पा रहा है। और बच्चा लिखते समय पर्याप्त बल लागू नहीं कर रहा है, इसलिए लेखन इतना स्पष्ट नहीं है।  बेहतर लेखन के लिए पेन या पेंसिल को उसकी नोंक से डेढ़ इंच दूर पकडना चाहिए और पकड़ कोमल लेकिन दृढ़ होनी चाहिए। हम इस समस्या से निपटने के लिए कुछ गतिविधियां कर सकते हैं। ये ...

प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका, सावित्री बाई फुले

चित्र
श्रीमती सावित्रीबाई फुले  तीन जनवरी का दिन समस्त भारतीय महिलाओं के लिए किसी त्योहार से कम नही। यह दिन सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन है जिन्हें हम भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और एक महिला समाज सुधारक के तौर पर जानते है। इस लेख में कुछ भी नया नही। सावित्रीबाई किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनके बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। जो कुछ भी मैंने पढ़ा उसे संकलित रूप में इस लेख द्वारा दोहराने का प्रयोजन मात्र इतना ही है कि उनके प्रति अपने आदरभाव को मै प्रकट कर सकूँ और श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकूँ। प्रारंभिक जीवन  सावित्री बाई का जन्म  3 जनवरी 1831को  महाराष्ट्र के नायगाँव में पिता खण्डोजी नेवसे तथा माता लक्ष्मीबाई के घर हुआ। केवल 9 वर्ष की आयु में उनकी शादी जोतीराव फुले साथ हुई और वे पुणे आ गई। जोतीराव शादी के समय तेरह वर्ष के थे। बचपन में हि जोतीराव की माँ का देहांत हो गया था और उनका पालन पोषण बुआ सगुणाऊ ने हि किया। सगुणाऊ एक अंग्रेज अधिकारी के घर आया का काम करती थी अतः वे अंग्रेजी बोल लेती थी। हालांकि उन्हें अंग्रेजी पढना और लिखना नही आता था। सगुणाऊ ने जोतीराव को शिक्षा प्र...